Tuesday, 13 May 2014

Do You Know The Following Things Around Us....??



क्‍या आप जानते हैं, हमारी आंखो की पुतली का वज़न 1 औंस होता हैं।  



गोल्‍ड फिश अकेला ऐसा जानवर हैं, जो इन्‍फ्रारेड और अल्‍ट्रावॉयलेट दोनों किरणों को आसानी से देख सकती है।




न्‍यूजीलैंड की किवी एकमात्र ऐसी चिडिया है जिसके पंख नहीं होते हैं।



यूरोपीय देशों में नौकरी पाने की परीक्षा में एक अहम हिस्‍सा होता हैं, हैंडराइ‍ टिंग एनालिसिस यानी हस्‍तलिपि विश्‍लेषण। इसे पास नहीं किया, तो नौकरी नहीं।





 जिस दिन का पूरा चांद निकलना होता हैं, उस दिन सूर्यास्‍त होते-होते ही चांद का निकलना शुरू हो जाता है।




बुलबुल के समूह को वॉच कहते हैं।




इंटरपोल, यूनाइटेड नेशंस और एफआईएफए (फीफा) के बाद दुनिया का तीसरा बडा अंतरराष्‍ट्रीय संगटन हैं, जिसमें 187 देश सदस्‍य हैं।



आइसलैंड जाने वाले पर्यटक ध्‍यान रखें कि यहां रेस्‍टारेंट में वेटरों को टिप देना अपमान समझा जाता है।


आपको इस बात का अंदाजा हैं कि जब आप हंसते हैं, तो 14 मांसपेशियों की मशक्‍कत हो जाती है और जब नाराज़ होते हैं, तब 43 मांसपेशियां इस कार्य को अंजाम देती हैं।




कैल्विन एंड हॉब्‍स नामक कार्टून कॉमिक में कैल्विन पात्र को राष्‍ट्रपति कैल्विन कूलिज के जीवन पर आधारित करके बनाया गया था। कूलिज जब छोटे थे, तो एक बाघ को पालतू बनाकर घूमते थे।





क्‍या आपको पता है कि सिंगापुर में चुइंगम बेचना और खरीदना दोनों ही गैरकानूनी हैं। दरअसल, सिंगापुर में चुइंगम पर कानूनी तौर पर प्रतिबंध लगा हुआ है।




दुनिया का 75 प्रतिशत साफ पानी गैलेशियर के रूप में जमा हुआ है।




  स्‍नेक शब्‍द दरअसल प्रोटो-इंडो-यूरोपियन भाषा (यह एक भाषा तकरीबन 4000 ईसा पूर्व बोली जाती थी) के स्‍नैग शब्‍द से बना है, जिसका अर्थ होता है, रेंगने वाली चीज़




पूरी पृथ्‍वी का लगभग 97 प्रतिशत पानी खारा है।




पहला टेलीफोन संदेश एलेक्‍जेंडर ग्राहम द्वारा 1876 को दिया गया था।
मैसेज था
“ Mr. Watson, come here, I want to see you. ”



अपने देश में टीवी के प्रथम प्रसारण का प्रयोग सितम्‍ब्‍ार 15, 1959 को दिल्‍ली में किया गया था।एक अस्‍थायी स्‍टूडियो से छोटे से ट्रांसमीटर की मदद से इसे अंजाम दिया गया। नियमित प्रसारण की शुरूआत 1965 में हुई।





हमारे भारत देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे, राजीव गांधी, जिन्‍होंने 40 साल की उम्र में देश का कार्यभार संभाला। इसके साथ ही 81वें साल में मोरारजी देसाई ने प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभाली है।



भारत की सबसे उंची सडक का नाम है खर्दंग-ला, जो हिमाचल प्रदेश के लेह-मनाली क्षेत्र में स्थित है। इसे  बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन  द्वारा बनवाया गया है। यह समुद्र से 5,682 मीटर उंचाई पर है।




क्‍या आपने किसी से कहा है कि टीवी देखने में ज्‍यादा ध्‍यान लगाना पडता है, यह गलत है। साबित हो चुका है कि सोते वक्‍त दिमाग टीवी देखने की तुलना में ज्‍यादा सक्रिय होता है।



एक अध्‍ययन के मुताबिक अगर आप बालों में दाएं तरफ की मांग (हेयर पार्टीशन) निकालते हैं, तो इसका मतलब आप जन्‍म से ही मांसाहारी हैं और अगर बाएं तरफ से निकालते हैं, तो आप शाकाहारी हैं।






सन् 1962 में लिखी गई चिट्ठियों में, एमआईटी के जेसीआर लिकलाइडर, इंटरनेट को गैलेक्टिक नेटवर्क के नाम से सम्‍बोधित करते थे।

















No comments:

Post a Comment